ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल में उनके पति का जिगर और किडनी प्रत्यारोपण का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि शशिकला को पिछले महीने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले दल ने पार्टी से हटा दिया था।
कार में बैठ कर बेंगलुरु की तरफ जाते समय वे रास्ते में कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए भी रुकीं।
अपने पांच दिनों की रिहाई के दौरान शशिकला कई लोगों से मिलीं साथ ही नई मांओं से भी मिलीं। उन महिलाओं ने नेता से अपने बच्चे का नामकरण करने का आग्रह किया।
आपको बता दें कि,सुप्रीम कोर्ट ने अनुपातहीन संपत्ति के मामले में शशिकला को सजा सुनाई थी, जिसके बाद इस साल के फरवरी से महीने से ही वे पराप्पना अग्रहारा जेल में सजा काट रही हैं। उनके रिश्तेदार इलावरसी और वी एन सुधाकरन भी इस मामले में चार साल की सजा काट रहे हैं।

Post a Comment