हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का एलान क्यों नहीं?

नई दिल्ली, । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रमों के साथ ही गुजरात चुनाव की तारीखें घोषित नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस का आरोप है कि ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर किया गया, क्योंकि पीएम 16 अक्टूबर को गुजरात जाने वाले हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने इससे इनकार किया है।

आयोग सूत्रों के अनुसार, वहां अगले हफ्ते तारीखों का एलान किया जाएगा। आयोग ने यह साफ किया है कि गुजरात में भी मतगणना 18 दिसंबर को ही होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति ने कहा कि गुरुवार को गुजरात चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किए जाने का पीएम के दौरे से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट का भी मानना है कि लंबे दिनों तक आचार संहिता किसी एक राज्य में लागू न रहे। आयोग ने यह भी तर्क दिया कि राज्य सरकार ने वहां बाढ़ पीडि़तों को सहायता देने के लिए कुछ वक्त मांगा था। हालांकि अब तक की परंपरा के अनुसार कम अंतराल पर होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान एक ही दिन होता आया है।