पाक पीएम बोले, अमेरिका पर निर्भरता के दिन लदे

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ इस्लामाबाद-अमेरिका के साथ तल्ख होते रिश्तों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा है कि रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका पर निर्भर रहने के दिन लद गए हैं। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे विकल्प भी हैं।
pak primeminister new images 09 10 17 09 10 2017इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जंग में पाकिस्तान के प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए।
अरब न्यूज को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री अब्बासी ने कहा, 'अगर एक स्रोत बंद हो जाता है तो दूसरे स्रोत की ओर जाने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचता है। इसके लिए भले ज्यादा कीमत चुकानी पड़े लेकिन हमें इस लड़ाई को लड़ना होगा। हमारी सेना में बड़ी संख्या में अमेरिकी हथियार हैं, लेकिन इस मामले में हमारे पास विविधता भी है। हमारे पास चीनी और यूरोपीय हथियार भी हैं। अभी हाल में हमने पहली बार रूस के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को अपनी सेना में शामिल किया है।'
एक सवाल के जवाब में अब्बासी ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका की नई नीति में भारत को शामिल किया जाना क्षेत्र के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा, 'हम यह यकीन नहीं करते हैं कि पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों के बीच भारत को लाए जाने से किसी मसले, खासतौर पर अफगानिस्तान मामले के समाधान में मदद मिलेगी। हमारी नजर में यहां भारत के लिए कोई भूमिका नहीं है।'
अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान दूसरे देशों की तरह अमेरिका के साथ बराबरी वाला संबंध या साझेदारी चाहता है।