डिग्री के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दें विद्यार्थी - राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी

Related imageपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), श्रम एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा है कि तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थी डिग्री हासिल करने के साथ-साथ अपने कौशल विकास पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पॉलीटेक्निक के छात्रों को रोजगार पाने की बजाय ऐसा हुनर विकसित करना चाहिए कि अन्य लोगों को रोजगार दे सकें। श्री जोशी रविवार को बैतूल में पॉलीटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
श्री जोशी ने कहा कि बैतूल पॉलीटेक्निक की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के अन्य पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्यों को यहां पर्यावरण, अध्यात्म एवं शैक्षणिक सुधार की दिशा में किए गए कार्यों के अवलोकन हेतु भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पॉलीटेक्निक की कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं एवं अध्ययन व्यवस्थाओं पर चर्चा की। श्री जोशी ने विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए अगले वित्तीय वर्ष में ऑडिटोरियम हॉल बनवाने की घोषणा की।
राज्य मंत्री श्री जोशी ने विद्यार्थियों को बताया कि पॉलीटेक्निक परीक्षा हिन्दी भाषा में देने के लिए विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अपने कौशल एवं उद्यमिता विकास के लिए कक्षाओं में ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की जा रही है। श्री जोशी ने पॉलीटेक्निक में आयोजित हेप्पीनेस कार्यक्रम का समापन किया और परिसर में जल संवर्धन के कार्यों का अवलोकन किया। राज्य मंत्री ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय द्वारा तैयार कराए गए मोबाइल एप लांच किया और इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पॉलीटेक्निक स्टडी और पूर्व छात्र संगठन की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। छात्रों ने फंड बटालियन में एकत्र एक लाख एक रूपए की राशि का चेक श्री जोशी को सौंपा।
राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने वनवासी कल्याण परिषद् मध्य भारत के 20वें प्रांतीय खेल महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लिया। विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए और वनवासी कल्याण परिषद् को 51 हजार रूपए की राशि स्वेच्छानुदान मद से देने की घोषणा की।