शिक्षकों को दिवाली तोहफा, सरकार ने बढ़ाई सैलरी

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली - केंद्र सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को दिवाली तोहफा दिया है। इन शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा।
7th-pay-commission img 11 10 2017केंद्र सरकार के इस फैसले से 7.58 लाख शिक्षकों को सीधा फायदा होगा। ये लभा केंद्र से मदद पाने वाले विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को भी मिलेगा।
इसमें आइआइटी, IIM और ट्रिपल आइटी में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा मिलेगा।
वेतन में औसत 22 से 28 फीसद का इजाफा होगा। वहीं शिक्षकों को बढ़ा हुआ वेतन एक जनवरी 2016 से मिलेगा। वहीं शिक्षकों की तनख्वाह में औसत दस से पचास हजार रुपए तक के इजाफे की उम्मीद है।