पासवर्ड डालते ही एटीएम हैंग हो जाए, तो हो जाएं अलर्ट

atm hang crime 2017109 9595 09 10 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ इंदौर -एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के खाते से रुपए निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के बदमाश एटीएम में छेड़छाड़ कर उसे ऑपरेट करते हैं। जब ग्राहक पासवर्ड डालता है तो मशीन हैंग हो जाती है। इसके बाद बदमाश उसमें से रुपए निकाल लेते हैं। इसी तरह की वारदात बीते कुछ दिनों में राजवाड़ा, पीवाय रोड और एलआईजी चौराहे पर हुई हैं।
आरएनटी मार्ग निवासी वैशाली धांडे कुछ दिन पहले पीवाय रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर गई थीं। वहां भी दो-तीन लड़के एटीएम से छेड़छाड़ कर रहे थे। वैशाली को देख वे मशीन से हट गए। वैशाली ने कार्ड स्वेप किया तो मशीन ने दो बार काम नहीं किया और हैंग हो गई। वैशाली के पीछे दो लड़के खड़े थे। जब रुपए नहीं निकले तो वैशाली चली गईं। कुछ देर बाद उनके खाते से बदमाशों ने 38 हजार रुपए निकाल लिए।
मोबाइल पर मैसेज आने पर वैशाली को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी तरह एलआईजी चौराहा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से भी दिव्यांग रमेश चौरसिया के खाते से ठग ने 24 हजार रुपए निकाले थे। रमेश ने बदमाशों को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन वे हाथ नहीं आए।
5 अक्टूबर को भाजपा नेता वरुण पाल की बहन गंगा ने राजवाड़ा के एटीएम से रुपए निकालने की कोशिश की लेकिन मशीन हैंग हो गई और बाद में ठग ने उनके खाते से भी हजारों रुपए निकाल लिए। पुलिस सभी मामलों में सीसीटीवी कैमरों के आधार पर गिरोह की तलाश कर रही है।