पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ -भिनगा के बसपा विधायक मोहम्मद असलम राईनी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सार्वजनिक मंच से न केवल जमकर तारीफ की, बल्कि उन्हें सबसे ईमानदार व कर्मठ मुख्यमंत्री भी करार दिया।
मौका था किसानों को कर्ज माफी के प्रमाणपत्र देने के कार्यक्रम का। असलम ने कहा- जैसे सोने को पीतल नहीं कहा जा सकता। वैसे ही मुख्यमंत्री योगी को सबसे ईमानदार व कर्मठ मुख्यमंत्री ही कहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार है। योगी आदित्यनाथ इस सरकार के मुखिया हैं। सदन में होने के कारण वे हमारे भी मुखिया हैं। उनके द्वारा किए जा रहे कार्य एवं परिश्रम से लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस श्रम व ईमानदारी के लिए मैं मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।
मैं बसपा का विधायक हूं, लेकिन पूरी ईमानदारी से कह रहा हूं कि योगी सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। हालांकि उन्होंने अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले में कई योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

Post a Comment