मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह किसानों के हित में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे किसानों को नुकसान नहीं होगा। सभी मंडियों में तैयारियाँ की जा रही हैं। सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि वे 16 अक्टूबर को भावांतर योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने – अपने जिलों में भाग लें और किसानों का आत्मविश्वास बढ़ायें। मुख्यमंत्री ने बैंकों के प्रतिनिधियों से इस योजना को पूरा सहयोग देने का आग्रह करते हुये कहा कि बैंक और सरकार मिलकर किसानों का कल्याण कर सकते हैं।
बैठक में सहकारिता राज्यमंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी.श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक बर्णवाल, श्री एस.के.मिश्रा, बैंकों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Post a Comment