मीटिंग खत्म होने के बाद वित्तमंत्री मलैया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि डीजल की कीमत 63.31 से कम होकर 59.37 रुपए हो गई है। वहीं पेट्रोल की कीमत 74.75 से कम होकर अब 73.13 रुपए हो गई है। यानी डीजल 3.94 रुपए और पेट्रोल 1.62 रुपए सस्ता हो गया है।
पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात ने पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाया था। जिसके बाद संभावनाए जताई जा रही थी कि मप्र सरकार भी दीपावली से पहले प्रदेशवासियों को ईंधन की कीमत कम कर एक तोहफा दे सकती है।

Post a Comment