नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिये दिये जायेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

मंथन न्यूज भोपाल भारत सरकार द्वारा मद्यपान और नशीले पदार्थों के दुरूपयोग की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाते है। इन राष्ट्रीय पुरस्कारो के लिये प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये जिले में कार्यरत पंचायती राज संस्थाएं, अशासकीय संस्थाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता निर्धारित प्रपत्र में अपने प्रस्ताव तैयार कर 10 अक्टूबर तक सामाजिक कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करा सकते है। यह प्रस्ताव कलेक्टर के अनुशंसा के बाद शासन को भेजे जायेगे। इस संबंध में अधिक जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की वेब साइट www.socialjustice.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।