भ्रष्ट अफसरों को सैंडल मारो: तेलंगाना CM

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ हैदराबाद। भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बड़ा बयान दिया है। राव का कहना है कि भ्रष्टों को सैंडल से पीटा जाना चाहिए।
kcr 09 10 2017सिंगरेणी कोलिरिज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा, जो भी आपकी वाजिब छुट्टी या जरूरी फायदे देने में आनाकानी करे, घूस मांगे, उसे सैंडल से खदेड़ो।
मालूम हो, सिंगरेणी के कर्मचारी, टीबीजीकेएस नामक कर्मचारी संगठन से जुड़े हैं, जिसे टीआरएस का समर्थन हासिल है। मुख्यमंत्री ने इस यूनियन से अपील की है कि वह भ्रष्टाचार बर्दाश्त न करे।
मुख्यमंत्री को शिकायत मिली थी एससीसीएल मेडिकल बोर्ड कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। इस पर केसीआर ने कहा, क्या मेडिकल बोर्ड से किसी भी तरह की अनुमति के लिए 6 लाख रुपए की घूस ठीक है?
उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनसे किया गया हर वाद बिना किसी भेदभाव के पूरा होगा।