पधारे शिवपुरी कैसे हो संवारे शिवपुरी
शिवपुरी । शिवपुरी जिला अपने आप में एक ऐतिहासिक महत्व रखता है पर्यटन के लिए सुस्त पडे शिवपुरी जिले को संवारने एवं प्रख्यात महत्व दिलाने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन संवर्धन परिषद शिवपुरी के तात्वाधान में मुख्यमंत्री पर्यटन उत्सव का आयोजन 6 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी परिषद के अध्यक्ष तरुण राठी ने बताया कि शिवपुरी जिले में पर्यटकों को लुभाने के लिए 11 दिवसीय पर्यटन उत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले शिवपुरी के पूर्व कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने शिवपुरी को सवारने की पहल शुरु की थी और शिवपुरी उत्सव कार्यक्रम का. भव्य आयोजन किया था।उस मुहिम को आगें बढाते हुए कलेक्टर तरूण राठी ने शिवपुरी को संवारने का कार्य शुरु कर दिया है कार्यक्रम का इन्द्रधनुष शुभारंभ राजा मानसिंह कला एवं संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर के कलाकारों द्वारा गीत, संगीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति से होगा तथा समापन विरासत से संवाद कार्यक्रम से किया जाएगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस पर्यटन उत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस मौके पर भदैयाकुंड के झरने को चालू कराने, नेशनल पार्क में प्रवेश शुल्क कम करने सहित अन्य सुझाव पत्रकारों की ओर से दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के पर्यटक स्थलों को संभाग से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाए और इसी के तहत शिवपुरी के मनमोहक पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाया जा रहा है। शिवपुरी के ऐतिहासिक इमारतों, सांस्कृतिक विरासत एवं कला आदि से लोग रूबरू हो सकें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखा गयाहै
शिवपुरी पर्यटन की झलकियो के कुछ चित्र

Post a Comment