बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होने की संभावना है। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम को शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित होंगे।
स्मृति ईरानी दस अक्टूबर को पिपरी गांव के निकट गोमती नदी के बाएं किनारे को बचाने के लिए परियोजना के शुभारंभ में शामिल होंगी। वे अमेठी जिला अस्पताल में टीबी यूनिट का उद्घाटन करेंगी और ओदारी तिलोई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से शुरू होने वाले जन कल्याण के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। नौ अक्टूबर को स्मृति ईरानी जगदीशपुर जाएंगी और वहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

Post a Comment