रेलवे में 2 लाख 40 हजार को मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली।  इंडियन रेलवे की ओर से 90 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली गई है और इस भर्ती में कम से कम डेढ़ करोड़ उम्मीदवार आवेनद कर चुके हैं। ऐसे में अब इंडियन रेलवे लाखों उम्मीदवारों की भर्ती को  लेकर योजना बना रहा है। दरअसल केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का यह कहना है कि रेलवे में नॉन गैजेटेड पदों को लिए  2 लाख 40 हजार पदों पर वैकेंसी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैकेंसियां योग्य उम्मीदवारों के लिए अधिसूचित कर ली गई है।
खाली पड़े पदों की संख्या की जानकारी ऑल इंडिया रेडियो ने ट्वीट कर रेल मंत्री के हवाले से दी है। वहीं, रेलवे में 90 हजार पदों के लिए आवेदन करने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इसमें अब रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 62000 पद और असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के 26000 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

अब इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है


इससे पहले इसमें आवेदन करने की आखिरी तिथि 12 मार्च थी। तो वहीं, असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के पदों के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च थी।


बता दें कि रेलवे में ये अबतक की सबसे बड़ी वैकेंसी आई है, जिसमें करीब 90000 पदों के लिए आवेदन मंगा गया है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या आईटीआई का प्रमाणपत्र है।