मंथन न्यूज शिवपुरी
आज संविदा संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 10 वें दिवस राज्य अध्यापक संघ शिवपुरी द्वारा हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया गया।
राज्य अध्यापक संघ के अध्यक्ष श्री स्नेह रघुवंशी द्वारा अपने उद्धबोधन में समस्त संविदा कर्मियों की मांगों को जायज़ मानते हुए विगत 10 से 20 वर्षों से पूर्णनिष्ठा एवम ईमानदारी से कार्य कर रहे संविदा पदाधिकारियों को नियमित किये जाने हेतु उनकी माँगो का समर्थन किया ।
इस अवसर पर राज्य अध्यापक संघ के पदाधिकारी श्री राम कृष्ण रघुवंशी,श्री लक्ष्मी नारायण कुशवाह, श्री पंचम सिंह राजपूत, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री लक्ष्मण रावत
साथ ही समस्त संविदा संयुक्त मोर्चा उपस्थित रहा।

Post a Comment