
दुईजी बैगा हमारी प्रेरणा
देवगवां की दुईजी बैगा के संदर्भ में किए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो हमारी प्रेरणा है। मैं उनसे मिलूंगा और बातचीत करूंगा। सीएम ने कहा कि जहां तक पढ़ाई का सवाल है तो बैगा सम्मेलन में हमने पूरी बात रखी है। बैगाओं में अशिक्षा अभी भी काफी है। इसके लिए नि:शुल्क पढ़ाई एकलव्य स्कूल जैसी व्यवस्था की जा रही है। दुईजी बैगा तीन दिन मजदूरी करती हैं और तीन दिन कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। हफ्ते में एक दिन मुख्यमंत्री की कौशल विकास क्षमता की कक्षा में भी जाती हैं।
ढोलक की थाप पर बैगाओं के साथ नाचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। बैगाओं के साथ ढोलक बजाई और खुद भी नृत्य किया। बैगा सामूहिक नृत्य के साथ कलाकारों के बीच मुख्यमंत्री उतरे और कदम से कदम मिलाकर आदिवासी नृत्य किया। मुख्यमंत्री की पत्नी साना सिंह भी मौजूद रहीं। डिंडौरी जिले के समनापुर के सुफल सिंह ुर्वे की टीम के बीच मुख्यमंत्री आ गए और ढोलक बजाकर नृत्य किया।
Post a Comment