गाजियाबाद विद्युत कनेक्शन देने के मामले में प्रदेश का पहला जिला बन गया है। यहां सर्वे के दौरान जितने भी घर बिना कनेक्शन के पाए गए, सभी को कनेक्शन दे दिया गया है। अब जिले में कोई भी घर बिना बिजली कनेक्शन के नहीं है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था होगी।
प्रदेश सरकार की ओर से सौभाग्यशाली योजना चलाई जा रही थी। इस योजना के तहत विद्युत आपूर्ति के लिए विभन्न योजनाएं चलाई गईं। नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के साथ ही उनकी क्षमता भी बढ़ाई गई। जिले में 33 केवी के 14 नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया गया। नौ उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई। इसके साथ ही सभी स्थानों पर इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है कि एक स्थान पर खराबी आए तो विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिए जिले में 663 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं और 307 की क्षमता बढ़ाई गई है। इन सभी कार्यों के साथ इस योजना को चलाया गया। इसके तरह सर्वे किया गया। इसके बाद सभी घरों को कनेक्शन जारी करके गाजियाबाद प्रदेश का पहला सौभाग्यशाली जिला बना गया।
प्रदेश की जर्जर व्यवस्था मिली थी : श्रीकांत शर्मा
परियोजना का लोकार्पण करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एक साल पहले प्रदेश में बिजली की जर्जर हालत मिली थी। कई योजनाएं चल रही थीं, लेकिन उनमें कोई काम नहीं हो रहा था। जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा था। लोगों को कनेक्शन लेने में पसीने छूट जाते थे। अब पिछले एक साल में हाथों हाथ कनेक्शन लेने की व्यवस्था की गई। प्रदेश में पहली बार निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए गाजियाबाद शहर में रिंग मेन यूनिट, ऑटो रिक्लोजर की व्यवस्था की जा रही है। इस योजना में एक क्षेत्र की बिजली जाते ही दूसरे क्षेत्र से सप्लाई शुरू की जा सकती है। इस योजना के लिए 112 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है।
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गरीबों, वंचितों और किसानों की सरकार है। गरीबों की छत से लेकर उनके घर में बिजली तक दे रही है। इसका श्रेय केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी को जाता है। सभा को संबोधित करते हुए महापौर आशा शर्मा ने कहा कि शहर में जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। नगर निगम क्षेत्र के लिए लगातार कई योजनाएं लागू की गईं। ये योजनाएं लंबे समय से अटकी पड़ी थीं। अब इन योजनाओं को पंख लगे हैं। जल्द ही सीवर, पानी, सड़क निर्माण से लोगों के जीवन में सुधार आएगा। - 7 लाख 21 हजार 26 घरों में विद्युत कनेक्शन - ऊर्जा मंत्री ने कहा 24 घंटे बिजली देंगे गाजियाबाद। वरष्ठि संवाददातागाजियाबाद विद्युत कनेक्शन देने के मामले में प्रदेश का पहला जिला बन गया है। यहां सर्वे के दौरान जितने भी घर बिना कनेक्शन के पाए गए, सभी को कनेक्शन दे दिया गया है। अब जिले में कोई भी घर बिना बिजली कनेक्शन के नहीं है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था होगी। प्रदेश सरकार की ओर से सौभाग्यशाली योजना चलाई जा रही थी। इस योजना के तहत विद्युत आपूर्ति के लिए विभन्न योजनाएं चलाई गईं। नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के साथ ही उनकी क्षमता भी बढ़ाई गई। जिले में 33 केवी के 14 नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया गया। नौ उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई। इसके साथ ही सभी स्थानों पर इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है कि एक स्थान पर खराबी आए तो विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिए जिले में 663 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं और 307 की क्षमता बढ़ाई गई है। इन सभी कार्यों के साथ इस योजना को चलाया गया। इसके तरह सर्वे किया गया। इसके बाद सभी घरों को कनेक्शन जारी करके गाजियाबाद प्रदेश का पहला सौभाग्यशाली जिला बना गया। प्रदेश की जर्जर व्यवस्था मिली थी : श्रीकांत शर्मापरियोजना का लोकार्पण करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एक साल पहले प्रदेश में बिजली की जर्जर हालत मिली थी। कई योजनाएं चल रही थीं, लेकिन उनमें कोई काम नहीं हो रहा था। जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा था। लोगों को कनेक्शन लेने में पसीने छूट जाते थे। अब पिछले एक साल में हाथों हाथ कनेक्शन लेने की व्यवस्था की गई। प्रदेश में पहली बार निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए गाजियाबाद शहर में रिंग मेन यूनिट, ऑटो रिक्लोजर की व्यवस्था की जा रही है। इस योजना में एक क्षेत्र की बिजली जाते ही दूसरे क्षेत्र से सप्लाई शुरू की जा सकती है। इस योजना के लिए 112 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गरीबों, वंचितों और किसानों की सरकार है। गरीबों की छत से लेकर उनके घर में बिजली तक दे रही है। इसका श्रेय केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी को जाता है। सभा को संबोधित करते हुए महापौर आशा शर्मा ने कहा कि शहर में जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। नगर निगम क्षेत्र के लिए लगातार कई योजनाएं लागू की गईं। ये योजनाएं लंबे समय से अटकी पड़ी थीं। अब इन योजनाओं को पंख लगे हैं। जल्द ही सीवर, पानी, सड़क निर्माण से लोगों के जीवन में सुधार आएगा।
Post a Comment