मंथन न्यूज भोपाल
शिवराज सरकार को 4 साल पूर्ण हो चुके हैं और 2018 दिसंबर में आम चुनाव करीब है हम यदि बात करें शिवराज सरकार की उपलब्धि की तो हम देखेंगे कि शिवराज सरकार में कई योजनाएं आयी और वह कुछ हद तक फलिभूत भी हुई पर जमीन पर योजनाओ को सही ढंग से यदि लागू किया गया है तो वह है दतिया जिला मां पीतांबरा की नगरी एवं नरोत्तम मिश्रा जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री का विधानसभा क्षेत्र! हम मंत्री डॉ मिश्रा की उपलब्धि ही कहेंगे कि दतिया मैं आज मेडिकल कॉलेज वेटरनरी कॉलेज, नया कलेक्टर परिषद, नया न्यायालय और विधानसभा क्षेत्र के गांव, गांव मे नल जल योजना, दतिया जिले में सिधं का पानी, संडको का जाल, हवाई पट्टी और हवाई जहाजों का आवागमन , प्रधानमंत्री आवास योजना में दतिया प्रथम, फसल बीमा योजना में दतिया प्रथम, भावांतर भुगतान मैं दतिया प्रथम, और ना जाने कितने ही विकास कार्य ओर योजनाओं को जमीन पर हर वर्ग तक पहुंचाने मे मंत्री डॉ मिश्रा ने काम किया है,! कहते हैं दृढ़ इच्छा शक्ति यदि मजबूत हो तो किसी भी कार्य को आसानी से किया जा सकता है! दतिया में हुए विकास कार्यो को खुद देखना ओर लागू कराना साथ ही उसकी लगातार मॉनिटरिंग तब तक करना जब तक वह योजना जमीन तक हर वर्ग तक नहीं पहुंच जाती है! जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के लिये कहा जाता है माई की नगरी मंत्री डॉ मिश्रा की कर्मभूमि बन चुकी है! और विकास के यहां नये आयाम स्थापित हो चुके है। राज्य में विकास के मामले में नंबर वन चुकी यह नगरी अब पर्यटकों को और लुभाएगी। दतिया मे मंत्री मिश्रा का कार्यकाल रोज नई कहानी लिख रहा है। हंसमुख और मेहनती कार्यशैली से ही यह सब संभव हो सका है। उनका सभी विभागों के मंत्रियों से अच्छा तालमेल और मेल मिलाप है!
वह इण्डस्ट्री ग्रोथ के साथ ही रोजगार सृजन पर भी काम कर रहे है। पुलों के जाल पर भी काम कर रहे हैं वहीं किसानों के लिए काफी काम हुआ है। भ्रष्टाचार मुक्त नगर भी दतिया बन चुका है। जनप्रतिनिधि पूरी लगन इमानदारी और क्षेत्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें तो उसके लिए क्षेत्र का विकास क्षेत्र की कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती! ओर क्षेत्र वासियो का सहयोग भी फिर जनप्रतिनिधि को मिलता है! मंत्री डॉ मिश्रा दतिया के विकास के लिए हमेशा तत्पर और प्रयत्नशील रहते हैं उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में शिवराज सरकार की योजनाओ को जमीन तक उतारा और क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी! इसलिए दतिया वासी शिवराज सरकार के इन 4 सालों को भी बेमिसाल मानते हैं शिवराज सरकार में 4 सालों में दतिया में जो विकास हुआ है उसमें मध्यप्रदेश के 51 जिलों में सिर्फ एकमात्र जिला दतिया ही है

Post a Comment