मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हुई तेज,जल्द हो सकता हैं विस्तार

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हुई तेज,जल्द हो सकता हैं विस्तारमंथन न्यूज़ -अगले कुछ महीनों में प्रदेश में होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार अपने मंत्रिमंडल में एक और विस्तार करने जा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच की हुई मुलाकात में इस बात का जिक्र किया गया हैं। साथ ही पार्टी कार्य के चलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को दिल्ली होंगे रवाना होंगे और वही पर उनकी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य दिग्गजों से मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में रमेश मेंदोला और सुदर्शन गुप्ता को मंत्री बनाया जा सकता है साथ ही मंत्री हर्ष सिंह की छुट्टी तय मानी जा रही हैं। और खबर यह भी हैं कि वर्तमान में मंत्रिमंडल में मौजूद मंत्रियों के प्रभारो में बदलाव भी किया जा सकता हैं।