
सीएम ने कहा कि बदमाशों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे उनका मनोबल टूटेगा। उन्होंने ने कहा कि शहरों में लड़के ज्यादा और लड़कियां कम जन्म लेती हैं, अमीरों के घरों में भी लड़कियां कम जन्म लेती हैं, पढ़े-लिखे लोगों के घरों में भी लड़कियां कम जन्म लेती हैं, जबकि गरीब व मजूदरों के घर बेटियां ज्यादा होती हैं, ऐसा क्यों है। इस बात पर हमें सोचना होगा।
सीएम ने वॉक की फ्लैग ऑफ करने पर कहा कि वे इसकी औपचारिक शुरुआत नहीं करेंगे, बल्कि वॉक करेंगे। इसके बाद उन्होंने 5 किमी वॉक किया। उनके साथ डीजीपी आरके शुक्ला, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा थे। कार्यक्रम में आईजी जयदीप प्रसाद, डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी समेत जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के परिवार भी मौजूद थे। कार्यक्रम में लगभग 15 हजार लोग शामिल हुए।
लड़कों को भी दें संस्कार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्रवाई में जनता का भी साथ चाहिए। सभी लोगों को बेटियों के साथ बेटों को भी संस्कार देना चाहिए। उन्हें इस तरह पालें कि वे नारी का सम्मान करना सीखें, क्योंकि बेटा भी हमारा है और बेटी भी हमारी है। बचपन में ही उनमें अच्छे संस्कार दें, ऐसा करना हमारा नैतिक दायित्व है।
Post a Comment