हनुमान जयंती पर चिंता हरण हनुमान मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु

मंथन न्यूज शिवपुरी
हनुमान जयंती 31 मार्च को पूरे देश में मनाई जाएगी। चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। कहा जाता है भगवान बजरंग बली की पूजा में कई नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि चैत्र माह की पूर्णिमा को ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। 
आज हनुमान जयंती के अवसर पर दो बत्ती चौराहा समीप मंदिर चिंता हरण पर भारी मात्रा में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी साथ ही मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया एवं छप्पन भोग का प्रसाद बाबा चिंता हरण भगवान को चढ़ाया गया!