शिवपुरी
शिवपुरी मे *शहीद दिवस* पर मध्य प्रदेश संविदा संयुक्तण मंच इकाई जिला शिवपुरी म.प्र. द्वारा शासन को नींद से जगाने एवं समस्त संविदा कर्मचारी एवं अधिकारी को नियमितकरण की मांग हेतु आज दिनांक 23 मार्च 2018 को रक्तदान का कार्यक्रम किया गया जिसमें समस्त विभागों की संविदा अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक रूप से 21 यूनिट रक्त दान किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री सर्वेश शर्मा, श्री सत्यमूर्ति पाण्डेय, श्री संदीप कुमार रावत, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री विकास गोयल, श्री गगन सिंह पवार, रवि मीणा, श्री अभिषेक सक्सेना, श्री अजय, श्री राजेन्द्र प्रसाद धाकड, श्री मिलन चौबे, श्री सुमित गुप्ता, श्री शशी कुमार द्विवेदी, श्री दीपक शर्मा, श्री दिपेन्द्र यादव, अमित श्रीवास्तचव, नरेन्द्र, सोनू शर्मा, श्री संजीव गुप्ता्, श्री देवेन्द्र शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा द्वारा रक्त दान किया गया ।
रक्त दान के उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी को रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया एवं उनके द्वारा संविदा संयुक्त मंच की नियमितीकरण की मांग को जायज़ बताया एवं शासन के समक्ष उक्त मांग को मूलतः अनुशंसा सहित अग्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment