मंथन न्युज-अभाविप ने शा. पी.जी. कॉलेज में शहीद दिवस बनाया जिसमे भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरम्भ किया ।
कार्यक्रम आरम्भ होने के बाद सबसे पहले छात्रसंघ अध्यक्ष अनुप्रिया तंवर ने बताया की आज कल के युवाओं को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर देश ओर राष्ट्र के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के प्रचारक सुरेन्द्र जी मिश्रा ने बताया की भगत सिंह जी ने विद्यार्थी जीवन में ही देश को आजाद कराने का संकल्प ले लिया था एवं देश की आजादी के लिए फांसी को हंसते हंसते गले लगा लिया था। इसके बाद पुस्तक "माय मेसज , माय नेशन" का विमोचन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्रसंघ सचिव अमित दुबे , सह सचिव अंजना राठौर एवं
अभाविप के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य राहुल सिंह पडरिया , अर्पण शर्मा, वेदांश सविता, अनुरंजन चतुर्वेदी , आदित्य पाठक, हर्षित भार्गव , निकेतन शर्मा , तरुण शर्मा , सत्यम नायक, आकाश शर्मा , अरविंद के साथ साथ कई छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment