योगी घूसखोरों पर काफी सख्त दिखे लेकिन उद्यमियों-किसानों पर मेहरबान



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश की जनता के बीच भ्रष्टाचार और घूसखोरों के खिलाफ काफी सख्त दिखे लेकिन उद्यमियों व किसानों पर खासे मेहरबान नजर आए। ...

फीरोजाबाद (मंथन न्युज)- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश की जनता के बीच भ्रष्टाचार और घूसखोरों के खिलाफ काफी सख्त दिखे लेकिन उद्यमियों व किसानों पर खासे मेहरबान नजर आए। मिट्टी खनन पर किसानों को कर मुक्ति की जानकारी दी और उन्होंने कहा कि अगर अब किसी लेखपाल या पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। उद्यमियों के लिए भी उन्होंने रियायतों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आलू बोर्ड गठित होगा। 

फीरोजाबाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। अगर कोई शोषण करता है, घूस लेने का प्रयास करता है, तो बस वीडियो बनाकर एंटी करप्शन सेल पर डाल दीजिए। कार्रवाई का जिम्मा हम पर छोड़ दीजिए। सरकार इतनी सख्त कार्रवाई करेगी कि बहुत से लोग नौकरी करना भूल जाएंगे। करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ सीएम योगी ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। कई परिवार हैं, जिनके पास झोपड़ी रखने को भी जमीन नहीं है, पिछली सरकारों ने उन्हें पट्टा नहीं दिया। माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराई जा रही है। इस जमीन का पट्टा गरीबों को किया जाएगा। एक वर्ष में यूपी में काफी बदलाव आया है। निवेश के लिए देश-विदेश से उद्यमी आ रहे हैं। आलू किसानों के लिए घोषित समर्थन मूल्य की जानकारी देते हुए कहा, आलू किसान बोर्ड का गठन करने के साथ नई कार्ययोजना का संकल्प लिया जा रहा है। फीरोजाबाद में 400 केवीए का बिजलीघर सोफीपुर में बनाने का एलान करते हुए कहा, जल्द इसका शिलान्यास होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सरकार जिला मुख्यालयों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। फीरोजाबाद में सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र भी बांटे। 

कांच मजदूरों पर मेहरबान दिखे योगी