पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -विधानसभा में मंगलवार को कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने उदयपुरा की प्रीति रघुवंशी की आत्महत्या से आरोपों में घिरे लोक निर्माण विभाग के मंत्री रामपाल सिंह और उनके बेटे गिरजेश प्रताप सिंह को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। वे बोले कि जब मर्ग कायम होता है तो उसकी जांच होती है। उसमें तय होता है कि आगे क्या होगा।
मीडिया से चर्चा के प्रमुख अंश
सवाल - परिवार के लोग मंत्री और उनके बेटे का नाम ले रहे हैं?
मिश्रा - जी नहीं, उनके आज बयान होंगे, आप देख लीजिए।
सवाल - प्रीति, मंत्री रामपाल सिंह की बहू है या नहीं?
मिश्रा - उसके बारे में अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है। इस बारे में स्वयं मंत्रीजी ने कहा है।
सवाल - आर्य समाज मंदिर का शादी का प्रमाण-पत्र गलत है क्या?
मिश्रा - वही तो जांच का विषय है। यही तो मंत्री ने कल कहा है।
सवाल- रामपाल के बेटे के ऑडियो और एसएमएस वायरल हुए हैं?
मिश्रा - मैंने भी बहुत ध्यान से सुना और देखा है। उसमें मंत्री पर कुछ नहीं है। ऐसे आरोप लगाना अच्छा नहीं है।
सवाल - नेता प्रतिपक्ष कह रहे हैं कि उनके पास प्रमाण हैं?
मिश्रा - अगर उनके पास प्रमाण हैं तो वो पटल पर क्यों नहीं रखते। अगर पटल पर नहीं रख सकते तो मीडिया के सामने क्यों नहीं रखते। आप सबके माध्यम से भी बात जनता के पास जाना चाहिए। अगर कोई प्रमाण है तो सदन के पटल पर आपके माध्यम से रखें, आखिर क्यों नहीं रख रहे हैं? यह भी जांच का विषय है।
सवाल - नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आरोप लगा रहे हैं कि खरीद-फरोख्त कर मामले को दबा दिया जाएगा?
मिश्रा - आरोप लगाने की बात है तो वो कुछ भी लगा सकते हैं। यह उनका प्रजातांत्रिक अकिार है, लेकिन इस बात का भी हाउस साक्षी है कि वो एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाए। उन्होंने और उनके नेताओं ने सदन के अंदर और बाहर तमाम आरोप लगाए हैं। उन्हें हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट और एसआईटी ने खारिज कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष बोले- हमारे पास प्रमाण हैं मगर पटल पर रखने नहीं दे रहे
प्रीति रघुवंशी आत्महत्या मामले पर मंगलवार को विानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाए जाने के बाद जब पटल पर रखने की अनुमति नहीं मिली तो नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सदन के भीतर और बाहर विरो दर्ज कराया। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आरोपों पर कहा कि हमारे पास जो प्रमाण हैं उन्हें सदन में रखने नहीं दिया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया से यह भी कहा
सवाल - मंत्री डॉ. मिश्रा का आरोप है कि आपके पास प्रमाण हैं तो सदन के पटल या मीडिया के सामने पेश करें। आपके पास कोई प्रमाण ही नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष - सदन में बोलने ही नहीं दिया जा रहा। जो प्रमाण हमारे पास हैं, उन्हें पटल पर रखने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ये (मीडिया को आर्य समाज मंदिर का शादी प्रमाण-पत्र व गिरजेश प्रताप का शपथ-पत्र दिखाते हुए) प्रमाण हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रीति की गिरजेश से शादी हुई है। गिरजेश भी शपथ-पत्र में अंतरजातीय विवाह की बात स्वीकार कर रहे हैं।
सवाल - अब इस मामले में क्या हो सकता है?
नेता प्रतिपक्ष - अगले 24 घंटे के अंदर प्रीति के परिवार वालों से लेनदेन, खरीद-फरोख्त कर आवेदन दिला दिया जाएगा कि हमें कोई शिकायत नहीं है।

Post a Comment