उद्यानिकी को उन्नत बनाने के लिए नई तकनीक को अपनाना होगा- मंत्री नारायण सिंह

उद्यानिकी को उन्नत बनाने के लिए नई तकनीक को अपनाना होगापूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -उद्यानिकी को उन्नत बनाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीक हम लोगों को अपनानी होगी। युवाओं को इस तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। यह बात वक्ताओं ने कही। शनिवार को एग्रीकल्चर कॉलेज में दो दिवसीय फूल, साक, सब्जी और परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. वीएस तोमर, डॉ. एएस तिवारी के अलावा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति मृदुला बिल्लौरे मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में आए किसान और स्वसहायता समूह के लोगों को वेबकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया। इस अवसर पर प्रभु कुशवाह को नर्सरी, नाहर सिंह और महेश कुशवाह को फल और सब्जी, सबा रहमान को परिरक्षित पदार्थ, संजय कटारे को मशरूम, प्राण सिंह को जैविक सब्जी उत्पादन, किरण कुशवाह को शाक सब्जी कैटेगरी में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।