पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरकार शीघ्र ही पांच लाख रिक्त पद भरने जा रही है। 19 मार्च को प्रदेश सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। किसी भी राज्य में परिवर्तन, विकास और प्रगति के लिए एक वर्ष की अवधि कम है। सीमित संसाधनों के बीच उप्र जैसे बड़े राज्य के लिए यह एक चुनौती भी है। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है।योगी ने कहा, हमने कानून-व्यवस्था चुस्त करने के साथ उद्योग जगत और निवेशकों की सुविधा के लिए आकर्षक नीतियां लागू करते हुए प्रदेश में निवेश फ्रेंडली माहौल बनाया। सरकार अवस्थापना सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। कानपुर, मेरठ और आगरा में मेट्रो रेल सेवा की डीपीआर बन चुकी है। वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर और झांसी की मेट्रो परियोजनाओं को केंद्र सरकार की नई नीति के अनुरूप संशोधित किया जा रहा है। हम पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे का निर्माण कराने जा रहे हैं।
किसानों को उनके खातों में दी रकम
अयोध्या व ब्रजधाम में बढ़ेगा पर्यटन
मुख्यमंत्री ने कहा, तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया। इसी तरह ब्रजधाम के बरसाना में रंगोत्सव आयोजित हुआ। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत प्रदेश के सभी महानगरों को जोड़ा जा रहा है।
रोजगार उपलब्ध कराने को कर रहे काम
मुख्यमंत्री ने पिछली सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, उस समय भर्तियों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिन अब पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां शुरू की गई हैं। ग्रुप 3 और ग्रुप 4 की नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर की पहली भर्ती हो चुकी है और कांस्टेबल की भर्ती प्रारम्भ है। लगभग 68 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Post a Comment