अभ्युदय फ़ाउण्डेशन की अभिनव पहल पशु प्याऊ की शुरुआत आज से ...

मंथन न्यूज ग्वालियर
इस भौतिकवादी युग में आदमी भले ही ऐसी विचारधारा से इत्तेफाक न रखता हो, लेकिन भारतीय समाज हमेशा से लोगों के लिए और पशु पक्षियों को पानी पिलाने के कार्य को पुनीत कार्य मानता रहा है। इसी विचारधारा से लोग पहले कुएं और तालाब बनवाते थे, जिससे आदमी और पशु पक्षियों को पीने के लिए पानी मिल सके। लोग अपने घरों और छत के ऊपर मिटटी के बर्तनों में पानी रखते रहे, जिसमें प्यासे पक्षी आकर अपनी प्यास बुझा लेते थे। इन्हीं परम्पराओं को निभाने के लिए आज नव- संवत्सर के शुभ अवसर पर *अभ्युदय फ़ाउण्डेशन* ने *पशु प्याऊ* अभियान की शुरुआत की है जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रेरित भी कर रहा है। इस अभियान के तहत संस्था के सदस्य शहर में घूमने वाले पशुओ के लिए गली मोहल्लों ओर सड़कों के किनारे पानी की टंकी रखवा रहे है साथ ही प्रत्येक दिन की उसके रख रखाव की ज़िम्मेदारी भी सदस्यों द्वारा तय की गई है ..! अभियान के प्रथम दिन युवा समाजसेवी लावण्य शर्मा के सौजन्य से शहर में कई स्थानो पानी की टंकियाँ रखवाई गई ।