
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भिंड -
भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत संगठन है किसान मोर्चा। मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत के कारण ही आज पार्टी सत्ता में है। यह बात सर्किट हाउस परिसर में भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ ने कही। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। इसके लिए मोर्चा के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अभी से तैयारी करनी होगी, तभी हम इस बार सत्ता में आ सकेंगे। साथ ही हम लोगों को शासन के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचे के लिए निरंतर कार्य करें। वहीं मोर्चा जिलाध्यक्ष अजयसिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं बनाई है। इसके अलावा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है एवं कृषि के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। जिनका लाभ प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र राणा, प्रदेश मंत्री देवेंद्र नरवरिया, उपेंद्र सिंह भदोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष भदौरिया, शंभू दयाल, लला पाठक आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment