पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को पुलिस अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भोपाल में बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपराधों पर रोक नहीं लगी तो भोपाल में पदस्थ वरिष्ठ अफसरों पर सीधी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि भोपाल में बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अन्य अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि भोपाल में बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अन्य अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
गृहमंत्री ने विधानसभा में मीडिया से चर्चा में महिला अपराध को सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर इससे निपटना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में किसी आरोपी की सिफारिश न करें, बल्कि उसे दंड दिलाने की पहल करें।
जब मीडिया ने पूछा कि आरती राय का परिवार भय में है तो उन्होंने कहा कि वे स्वयं आरती के पिता से बात करेंगे। पुलिस ने अब तक जो संभव हो सकता था, वो कार्रवाई की है। मृत बालिका का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके बावजूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 306 का प्रकरण कायम किया है

Post a Comment