योगी सरकार का एक साल, सीएम ने बताया आगे का रोडमैप जाने

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ -
one year of yogi government, cm yogi presented roadmap of upcoming yearsउत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक साल पूरे होने वाले हैं। इससे पहले हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने अपने एक साल के कार्यकाल का ब्योरा पेश किया और भविष्य में सरकार की क्या योजना है इस पर भी प्रकाश डाला।

निवेश लाने का प्रयास
 
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि वे राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत नहीं कर पाईं, जिस कारण राज्य में निवेश नहीं आया। योगी ने कहा, 'हमने राज्य में सड़कों को गड्ढामुक्त करके यातायात को सुगम बनाया, जिससे निवेशक आकर्षित हों। बिजली की सुविधा दी और कनेक्टिविटी सुधारी। इसके अलावा निवेश के लाल फीताशाही को कम किया और प्रशासनिक काम को आसान बनाया।' 

'बिजली सप्लाई में होता था पक्षपात' 
योगी ने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि पहले चार खास जिलों में बिजली आती थी। उन्होंने कहा, 'हमने सुनिश्चित किया कि जितनी बिजली गोरखुपर में आए, उतनी ही अलीगढ़ में भी आए। कोई जिला वीआईपी या खास नहीं हो सकता। सब एकसमान हैं। पिछली सरकारों ने 12 साल में जितने ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले, हमने उससे ज्यादा 11 महीने में बदले।' 

खेती-किसानी पर जोर 
योगी ने सरकार की सफलता गिनाते हुए कहा, 'हमने किसानों को डीबीटी के जरिये हजार करोड़ रुपये दिए और इसके लिए कोई अनावश्यक टैक्स भी नहीं लगाया। हमने गन्ना किसानों के पिछले बकाया पैसों के लिए 25 हजार करोड़ रुपये दिए और वर्तमान सीजन में भी 16 हजार करोड़ रुपये दिए।' न्यूनतम समर्थन मूल्य को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए योगी ने कहा, 'हमने रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया और किसानों के खाते में उनका पैसा भेजा।' 

सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश 
योगी ने पिछली सरकारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, 'मुझे आश्चर्य होता है कि पिछली एसपी और बीएसपी की सरकारें चला रहे थे या सरका रहे थे। सरयू योजना से 8 जिलों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता। इसके लिए 178 करोड़ रुपये की जरूरत थी लेकिन पिछली सरकार ने पैसा नहीं दिया। हमने इसके लिए एकसाथ पूरा पैसा जारी किया और प्रॉजेक्ट के दिंसबर 2019 तक पूरा करने की समयसीमा रखी। इससे लाखों हेक्टेयर खेती की जमीन को पानी मिलेगा।' 

'डार्क जोन खत्म किया'
 
योगी ने बताया कि 1994 में एसपी सरकार ने कुछ विकास खंडों को डार्क जोन घोषित किया था, इसके मुताबिक इन जगहों पर ट्यूबवेल या पानी से जुड़े उद्योग लगाए जाने पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा, 'हमने यह रोक हटाई और किसानो को ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए, जिससे सिंचाई में दिक्कत ना हो।' 

रोजगार 
रोजगार के बारे में योगी ने कहा कि यूपी का मतलब है 'अनलिमिटेड पोटेन्शल'। योगी ने कहा, 'हमारे यहां के कारीगर काफी टैलेंटेड हैं लेकिन पिछली सरकारें उन्हें समय के साथ अपग्रेड नहीं कर पाईं। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट की योजना इसी को ध्यान में रखकर की है, जिससे जिलावार उद्योंगो की ब्रैंडिंग की जा सके और लोगों को रोजगार मिल सके।'