इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दीपाली से बात करने वाला गिरफ्तार

दीपाली हत्याकांड मामले में पुलिस को शुक्रवार को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दीपाली से बात करने वाले कॉलेज के सहपाठी संजू अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसके पेट में अचानक दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

प्रशांत तिवारी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर करता था बात : मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस संजू अहिरवार को गिरफ्तार किया है। वह इंस्टाग्राम पर प्रशांत तिवारी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बात करता था। पुलिस लगातार फर्जी आईडी बनाकर चैटिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने संजू अहिरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तबियत खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल मे इलाज के लिए लाया गया। इस दौरान ओपीडी के बाहर एक युवक ने आवेश में आकर आरोपी संजू अहिरवार को थप्पड़ जड़ दिया। 

दीपाली के साथ कॉलेज में पढ़ता था संजू अहिरवार 

टीकमगढ़। जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी संजू अहिरवार। 

जिस संजू अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह दीपाली के ही कॉलेज में पढ़ाई करता था।वह उस कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसने एक फर्जी आईडी बनाकर दीपाली से बात करना शुरू कर दी और पिछले 3 माह से दीपाली से बात कर रहा था। फिलहाल इस सारे मामले का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। औपचारिक रूप से पुलिस इस मामले का खुलासा शनिवार को कर सकती है। 

सीबीआई से जांच की मांग को लेकर अनशन पर मां-पिता 

निवाड़ी | दीपाली हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से दुखी उसके माता-पिता का सब्र शुक्रवार को टूट गया और दोनों गांधी चबूतरे पर अनशन पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो जाता है, तब तक अनशन जारी रहेगा। पिता अखिलेश का कहना है कि हत्याकांड के 20 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जांच के नाम पर अभी भी पुलिस हवा में हाथ चला रही है। यहां तक कि जांच के प्रारंभिक बिन्दुओं का ही पता नहीं लगा सकी है। ऐसी स्थिति में सीबीआई से जांच कराई जाना चाहिए। मां श्रीमती कल्पना शर्मा ने भी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने एवं हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। दोपहर 12 बजे अनशन आरंभ करने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं दीपाली के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दीपाली के पिता अखिलेश दुबे ने अनशन पर बैठने के पहले थाना प्रभारी को मोबाइल पर अनशन पर बैठने की सूचना दी। उनके अनशन पर बैठते ही शुभ चिंतकों का जमावड़ा लग गया। अनशन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। पूरे दिन लोगों का आने जाने का तांता लगा रहा। इस दौरान हरिओम दुबे, बृजेश तिवारी, गजेंद्र राय, अंकित शर्मा, पवन दीक्षित, ओमकार चतुर्वेदी, राजेश तिवारी, बृजकिशोर मिश्रा, भानु पटैरिया, रोहित शुक्ला, राकेश दांगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

अनस पहले ही गिरफ्तार हो चुका है : फेसबुक, इंस्टाग्राम पर ही फर्जी आईडी बनाकर दीपाली को ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी अनस खान को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। वह यूपी के जालौन जिले के कौंच का रहने वाला है। 

निवाड़ी | दीपाली हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से दुखी उसके माता-पिता का सब्र शुक्रवार को टूट गया और दोनों गांधी चबूतरे पर अनशन पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो जाता है, तब तक अनशन जारी रहेगा। पिता अखिलेश का कहना है कि हत्याकांड के 20 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जांच के नाम पर अभी भी पुलिस हवा में हाथ चला रही है। यहां तक कि जांच के प्रारंभिक बिन्दुओं का ही पता नहीं लगा सकी है। ऐसी स्थिति में सीबीआई से जांच कराई जाना चाहिए। मां श्रीमती कल्पना शर्मा ने भी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने एवं हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। दोपहर 12 बजे अनशन आरंभ करने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं दीपाली के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दीपाली के पिता अखिलेश दुबे ने अनशन पर बैठने के पहले थाना प्रभारी को मोबाइल पर अनशन पर बैठने की सूचना दी। उनके अनशन पर बैठते ही शुभ चिंतकों का जमावड़ा लग गया। अनशन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। पूरे दिन लोगों का आने जाने का तांता लगा रहा। इस दौरान हरिओम दुबे, बृजेश तिवारी, गजेंद्र राय, अंकित शर्मा, पवन दीक्षित, ओमकार चतुर्वेदी, राजेश तिवारी, बृजकिशोर मिश्रा, भानु पटैरिया, रोहित शुक्ला, राकेश दांगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

एसपी की हिदायत के बाद पुलिस ने तेज की जांच 

एसपी कुमार प्रतीक की हिदायत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके बाद एक के बाद परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। मुख्य आरोपी तक पहुंचने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

17 फरवरी को यूपी बार्डर पर मिला था दीपाली का शव : निवाड़ी में 15 फरवरी को गायब हुई दीपाली दुबे की 17 फरवरी को यूपी बार्डर पर नोटघाट पुल पर लाश मिलने के बाद निवाड़ी क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।