दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली नई दूरसंचार कम्पनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 30 सितंबर समाप्त तिमाही में बढ़कर 13.86 करोड़ हो गई है, कंपनी को इस तीन माह में डेढ़ करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं, इसी तरह से कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 13.86 करोड़ हो गई, कंपनी से इतने अधिक नए ग्राहकों के जुड़ने पर कंपनी का कहना है कि, ''इन परिणामों के तहत रिलायंस जियो दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला डिजिटल सर्विसेस प्लेटफार्म बन गया है। कंपनी का कहना है इस तीन माह मेंं उसके 4G नेटवर्क पर 378 करोड़ GB डेटा का इस्तेमाल हुआ जो कि रिकार्ड है. कंपनी रिलायंस रिटेल ने 30 सितंबर 2017 को समाप्त तिमाही में 444 करोड़ रुपये का कर पूर्व मुनाफा कमाया जो कि तुलनात्मक रूप से 68.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।

Post a Comment