मंथन न्यूज़ शिवपुरी भगवान राम के 14 वर्ष वनवास के बाद का जब वह अयोध्या पहुँचे तो पूरा अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था ।तभी से दीपोत्सव के रूप में दीपावली पर्व मनाया जाता है भारतीय संस्कृति को गीता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक अनूठे ढंग से संजोने का कार्य किया है इस कार्येक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल संचालक पवन शर्मा मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा एवं विद्यालय परिवार के असीम सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया ।स्कूल परिषद में दीपोत्सव पर्व में भारतीय संस्कृति अनुरूप पुरे भारत वर्ष में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण के भारत में दीपावली दीपों उत्सव मनाए जाने के विभिन्न तौर तरीकों का प्रस्तुतीकरण हुआ कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिन्होने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने संपूर्ण भारत वासियों से चाइनीस पटाखे का उपयोग न करने की गुजारिश की एवं मिट्टी के दीए जलाकर दीपावली मनाने की शपथ भी स्कूली बच्चों को दिलाई गयी । साथ ही साथ विद्यार्थियों को धूमधाम से दिवाली मनाने एवं पटाखे से सावधानी बरतने संबंधी सुझाव दिए गए ।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों भरपूर सहयोग किया एवं इन सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने में शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment