मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ली मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कार्येकर्ताओ की बैठक ,मुंगावली उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान की आम सभा 17 को

मंथन न्यूज़ अशोकनगर 

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क जलसंसाधन एवं संसदीय कार्ये मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अल्प प्रभास पर  अशोक नगर जिला मुंगावली विधानसभा क्षेत्र  पिपरई मण्डल के सिगोंन ग्राम पंचायत पहुँचे ।जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा को लेकर कार्येकर्ताओ की बैठक ली ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  की 17 तारीख को पिपरई मंडल सिगोंन में आम सभा होने जा रही है जहाँ वह मुंगावली चुनाव को लेकर कार्येकर्ताओ का उत्साह बढ़ाएंगे।  ।इस दौरान बैठक में भाजपा  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा , अरविन्द भादोरिया ,जयकुमार सिंघाई,  पूर्व  विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी , एवं पार्टी पदाधिकारी सम्मलित ने हुये।