वृद्धजन सम्मान व बेटी पूजन कार्येक्रम में बोले गौतम हमारे समाज में बहुत सारी बुराईयां व्याप्त इन्हें दूर करना होगा ।

शिवपुरी ब्यूरो। म.प्र. जनअभियान परिषद विकास खण्ड शिवपुरी अंतर्गत चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कांकर में वृद्धजन सम्मान एवं बेटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राघवेन्द्र गौतम उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) म.प्र. जन अभियान परिषद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत गिरिदास महाराज, चेतन दास जी महाराज, जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया, विकास खण्ड समन्वयक शिशपाल सिंह जादौन, रामकुमार तिवारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। 

मुख्य अतिथि  के रूप में बोलते हुए श्री गौतम ने बताया कि आज हमारे समाज में बहुत सारी बुराईयां व्याप्त है। इन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। आज हमारे बुजुर्गों का सम्मान करना, एवं बेटियों को बचाना एवं पढ़ाना इस अभियान को चलाना होगा। साथ ही नशा मुक्ति हेतु प्रयास करना होगा। यदि हम अपने ग्राम का विकास करते हैं तो अपने देश का विकास में अपना योगदान देते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन द्वारा जनअभियान परिषद की अवधारणा व प्रस्फुटन समितियों के कार्यो की संक्षिप्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री गौतम जी द्वारा बुजुर्गो को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा बेटी पूजन कर बेटियों के किताव व पेन देकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में धीरेन्द्र ठाकुर गोपाल राठौर, चंदन सिंह धाकड़, रमेश सेन, ओमप्रकाश सेन का सहयोगे रहा। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणजन उपस्थित हुए।