साफ-सफाई रखने वाले स्कूलों को MHRD देगा पुरस्कार

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था को परखने की तैयारी की है। स्कूल किस तरह परिसर में सफाई रख रहे हैं, स्टूडेंट्स और टीचर्स को जागरूक करने के लिए करने के लिए स्कूल में क्या कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
hrd ministry.jpeg 06 10 2017यह जानने मंत्रालय ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 नामक स्कीम शुरू की है। इसके तहत स्कूलों को स्वच्छता के आधार पर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए टीम स्कूल का सर्वे करने आएगी।
जिसमें डीसी या डीसी द्वारा नियुक्त कोई अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, तीन स्कूल शिक्षक, जनस्वास्थ विभाग के एसई, जिला स्वास्थ अधिकारी और सिविल सोसायटी या एनजीओ के दो सदस्य शामिल रहेंगे। टीम स्कूल का निरीक्षण कर उनको प्वॉइंट देगी।
स्कूल का पानी, शौचालय, रख रखाव, बिल्डिंग, बच्चे साबुन से हाथ धोते हैं या नहीं इन सभी चीजों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। इसमें जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए स्कूल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कुछ इस तरह है शेड्यूल
इस स्कीम के तहत गांव और शहरों के पब्लिक और प्रायवेट स्कूल आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों को 31 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला स्तर के पुरस्कार 31 नवंबर तक घोषित होगा। जो स्कूल जीतेगा उसका चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा व पुरस्कार के लिए होगा। राज्य स्तर के पुरस्कारों की घोषणा 31 दिसंबर तक होगी। जीतने वाले स्कूल राष्ट्रीय स्तर के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन 31 मार्च 2018 तक होगा।