पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मानहानि के मुकदमों के बदले माफी मांगने के सिलसिले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि अरविंद जी आप लिस्ट बना लीजिए.whosoever it may concern”गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर चल रहे मानहानि के मुकदमों को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं. इसके लिए केजरीवाल सभी संबंधित नेताओं से बारी-बारी से माफी मांग रहे हैं.
अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया के बाद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगते हुए कोर्ट केस खत्म करने की गुजारिश की है. माना जा रहा है कि अब अरविंद केजरीवाल जल्द ही वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी बात करेंगे.
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश समेत कई नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

Post a Comment