जिन पांच टंकियों से जुड़ी सिंध की लाइन, उन घरों में कनेक्शन की तैयारी

Image result for सिंध का पानीपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी -सिंध जलावर्धन परियोजना की मैन लाइन से नगर की जिन पांच टंकियों की लाइन जोड़ दी गई है, उनसे संबंधित घरों में कनेक्शन देने का काम शुरू किया जा रहा है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगेगा। कलेक्टर तरुण राठी ने शुक्रवार को दोशियान, नपा और पीएचई के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उसके बाद यह बयान जारी किया है। कलेक्टर को दोशियान के अधिकारियों ने बताया कि बायपास पर पानी आने लगा है। अब उससे जुड़ी हुई पांच टंकियों को भरने की तैयारी है।
यह टंकियां जुड़ चुकी हैं मैन लाइन से
जिन पांच टंकियों को अब तक जोड़ा जा चुका है, उनमें गांधी पार्क, चीलौद (कमलागंज), कलेक्ट्रेट, पुराना ठकुरपुरा और सब्जी मंडी स्थित टंकियां शामिल हैं। इनसे संबंधित घरों में टोंटियों के माध्यम से घरों में पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
शिविर लगाकर देंगे कनेक्शन
कलेक्टर ने बताया कि घरेलू कनेक्शनों को जोड़ने का काम शीघ्र शुरू किया जा रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नल कनेक्शन के लिए शिविर के माध्यम से नल कनेक्शन दिए जाएंगे।
इन टंकियों को भी जल्द जोड़ें
कलेक्टर राठी ने सिंध का पानी घरों तक पहुंचाए जाने की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर में स्थित पुराना टोलनाका, फतेहपुर और ट्रांसपोर्ट नगर की टंकियों को भी मुख्य लाइन से जोड़ने की कार्यवाही शीघ्र करें, जिससे इन टंकियों के क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों में पानी पहुंच सके। इसके लिए पाइप लाइन खोदने के साथ-साथ पाइप डालने का कार्य भी तत्परता से करें।
तीसरा पंप भी होगा तैयार
दोशियान कंपनी के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि इंटेकवेल के दो पंप चालू हैं। तीसरे पम्प को चालू किया जा रहा है। इंटेकवेल से सतत रूप से पानी की सप्लाई निरंतर रहेगी। बैठक में वास्तुशिल्पी व कंसलटेंट दीपक अग्रवाल, दोशियान कंपनी के महेश चंन्द्र मिश्रा एवं देवेंद्र विजयवर्गीय, प्रभारी सीएमओ गोविंद प्रसाद भार्गव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
हाइडेंट शुरू, रात में भरे गए टैंकर
इधर बायपास पर हाइडेंट स्थापित कर दिए गए थे, जिनके द्वारा गुरुवार-शुक्रवार रात कुछ टैंकर भी भरे गए। इन टैंकरों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई भी की गई। हालांकि शुक्रवार की दोपहर हाइडेंट बंद नजर आए।
चीलौद में पहुंचा पानी तो खिल उठे लोगों के चेहरे
शहर के व्यस्ततम चीलौद इलाके में जब संपवेल के जरिए ओवरहेड टैंक को भरा गया। पहली बार सिंध का पानी लोगों के घरों में पहुंचा तो स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। यहां रहने वाले शहजाद खान, हसीना, कमला जावेद का का कहना था कि हमारे लिए इससे बड़ी राहत नहीं हो सकती। बूंद-बूंद पानी के लिए पिछले कई साल से परेशान होना पड़ रहा था, लेकिन अब सिंध के पानी से ये परेशानी दूर हो जाएगी। लोगों ने बताया कि फिलहाल जो पानी आ रहा है, वह कुछ मटमैला है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही फिल्टर पानी भी मिलने लगेगा।