पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -संविदा कर्मियों का एक दिवसीय सम्मेलन राजधानी के अंबेडकर मैदान में हुआ। इसमें प्रदेश भर के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों की मांगी थी कि सरकार ने उन्हें नियमित करने के जो आश्वासन दिए थे वे पूरे करें। इस कदम का वे स्वागत करेंगे।
मप्र संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का रूख सकारात्मक है लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ तब ही मिलेगा जब संविदा पर रखें हजारों कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सम्मेलन में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी और खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने मांगों को सही ठहराते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने की बात कही। सम्मेलन में सभी विभागों के संविदा कर्मी शामिल हुए।

Post a Comment