शिवपुरी जिले के  कार्यकर्ता गांव चले हम अभियान के अंतर्गत हरदा जिले पहुंचे

शिवपुरी जिले के एस ऍफ़ डि के 10 कार्यकर्ता गांव चले हम अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के लिए रवाना हुए। गांव चलें हम अभियान में इंदौर, भोपाल,नर्मदापुरम से 500 गांव में 20 हजार छात्र-छात्राओं को ग्रामीण दर्शन के लिए अनुभूति शिविर लगाए जाएंगे जिसमें एक कैंप में 30 से 40 छात्र-छात्राएं कैंप में शामिल होंगे। जिसमें जिला एस एफ डी प्रमुख राहुल पडरया  ने बताया कि इस शिविर में 4 से 6 दिन का कैंप आयोजित होगा अनुभूति का कैंप 15 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित होगा जिसमें हर कैंप में 40 छात्र-छात्राएं गांव में रहकर वहां की गतिविधियों ग्रामीण जीवन, संस्कृति वह इतिहास और वहां की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे इस रूलर आउटरिच प्रोग्राम में युवाओ को ग्रामीण परिवेश जीवन यापन कृषि की साधनों और परम्परों से परिचित होने का मौका भी मिलेगा । जिसमे शिविर मे होने वाली गतिविधियां केम्प योग,व्यायाम,ज्ञान,प्रभात फेरी,समेत अलग अलग विषयो पर लेक्चर स्टडी के साथ सांस्क्रतिक संध्या आयोजित की जायेगी। जिसमे विकासार्थ विद्यार्थी छात्र छात्राओं को जन,जंगल,जमीन,जल और जानवर से जोड़ने का काम करेगा। जिसमे शिविर में शिवपुरी जिले से जाने वाले  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सिंह पडरया राकेश भाई साहब गोविंद शर्मा सत्येंद्र बिदुआ दीप्ति भदोरिया पूजा गुर्जर सिमरन कोटिया सविता सेन रोशनी राठौर   प्रीति  आदि कार्यकर्ता रवाना हुए।