*शिवपुरी*।
कोलारस उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद भी सीएम शिवराज सिंह चौहान 6 मार्च को वेरखेड़ी आ रहे हैं। कोलारस विधानसभा के बदरवास ब्लॉक के वेरखेड़ी में मुख्यमंत्री अपराह्न 03.30 बजे लोक कल्याण शिविर में भाग लेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विशिष्ठि अतिथि रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 03.30 बजे करीला (अशोकनगर) से रवाना होकर अपराह्न 03.50 पर ग्राम वेरखेड़ी (बदरवास) में आयोजित लोक कल्याण शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत अपराह्न 05.30 बजे वेरखेड़ी से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment