मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया दतिया में तीन दिवसीय फाग महोत्सव का शुभारंभ

मंथन न्यूज दतिया
जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में तीन दिवसीय फाग महोत्सव का सोमवार की शाम दीप प्रजल्लित कर शुभारंभ किया। महोत्सव के प्रथम दिन पार्श्व गायिका सुश्री पलक मुछाल एवं श्री पलाश मुछाल ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने साहित्य एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया।