राम नवमी में शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को हिन्दु उत्सव समिति के तत्वावधान में पटेल नगर पार्क में बैठक हुई। जहां 25 मार्च को शोभायात्रा निकालने का निर्णय लेते हुए सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से प्रासंगिक झांकियां, आधुनिक साउंड सिस्टम व शोभायात्रा के दौरान भक्तों की संख्या जैसे मुद्दे शामिल रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि श्रीराम नवमी शोभा यात्रा पूरे शहरवासियों के लिए एक महापर्व के समान है। जिसने शहर की प्रसिद्धि को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है। उमेश,सजय आजाद,सत्यम नायक ,अकाश ,संजय , राहुल,अमन, अरूण,गणेश, आदि हिन्दु उत्सव समिति के कार्यकर्ता उपास्थित हुये।

Post a Comment