भाजपा सरकार विकास कार्यों पर जोर दे रही है-मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

Image result for मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ki photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -चुनावी वर्ष में निर्माण कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण समारोहों में अब जनप्रतिनिधियों की वोटों पर नजर लग गई है। कार्यक्रमों में कहा जाने लगा है कि सरकार विकास कार्यों पर जोर दे रही है तो उन्हें भी सरकार का ध्यान रखना चाहिए। रविवार को शहर में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री माया सिंह ने वार्ड 29 में सड़क निर्माण के लिए तो वार्ड 38 व 49 में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तथा महापौर विवेक शेजवलकर ने नाला और सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उद्बोधन में उन्होंने सरकार का साथ देने का आह्वान किया।
50 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
दक्षिण विधान के तारागंज काला सैय्यद पुल से बंडा पुल, लोहगढ़ होते हुए नेक टेंट हाउस तक 2 करोड़ 52 लाख की लागत से पुल निर्माण तथा उसके दोनों ओर सड़क बनाई जाएगी। रविवार को क्षेत्रीय विधायक व नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तथा महापौर विवेक शेजवलकर ने भूमिपूजन किया। लगभग 900 मीटर लंबे नाले के दोनों और 6-6 मीटर की सीसी रोड बनने से तारागंज, गोल पहाड़िया, लालपुरा, बेलदारपुरा सहित इस क्षेत्र की अन्य बस्तियों के निवासियों को गंदे पानी के भराव से राहत मिलेगी और क्षेत्र के 50 हजार से ज्यादा रहवासियों का आवागमन सुगम होगा। अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत मिली राशि से यह विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार आपका ध्यान रख रही है तो आपको भी सरकार का ध्यान रखना चाहिए। महापौर ने भरोसा दिलाया कि शहर की बस्तियों को भी स्मार्ट बनाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर वार्ड 38 के पार्षद व निगम सभापति राकेश माहौर, वार्ड 49 की पार्षद गीता मानसिंह कुशवाह, पार्षद धर्मेन्द्र कुशवाह, निगमायुक्त विनोद शर्मा मौजूद थे।
नालों में नहीं बहेगा गंदा पानी
प्रदेश की नगरीय आवास एवं विकास मंत्री माया सिंह ने वार्ड 29 में 67 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन किया। दर्पण कॉलोनी के अटल पार्क के पास आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइनें डाली जा रही हैं। इन लाइनों का मिलान मुख्य लाइनों में किया जाएगा जिसने होकर सीवर का पानी सीवरेज प्लांट पर पहुंचेगा। इसलिए नालों में गंदा पानी नहीं बहेगा। जिन सड़कों का निर्माण होना हैं उनमें दर्पण कालोनी पानी की टंकी के चारों ओर, सचिन तेंदुलकर मार्ग से भदौरिया मार्केट तक, तथा गायत्री विहार कालोनी से पानी की टंकी न्यू दर्पण कालोनी तक सड़क निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने पानी की समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि जल संकट को देखते हुए हर नागरिक को बूंद-बूंद सहेजना होगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद रामबेटी कंषाना, पूर्व पार्षद मेहताब कंषाना, अनिल त्रिपाठी, शिवराज जाटव आदि मौजूद थे।