ट्रेनों के ठहराव में कटौती कर चलाई जा सकती हैं सौ नई गाड़ियां : पीयूष गोयल

piyush goyal railway minister new 17 03 2018पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली - रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि 'लेओवर टाइम' में कटौती करके छोटे मार्गों पर 100 से ज्यादा नई ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। किसी ट्रेन के अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने से पहले और अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसके ठहराव के समय को 'लेओवर टाइम' टाइम कहा जाता है।
रेल मंत्रालय द्वारा किए गए एक विश्लेषण से यह नतीजा निकला है। शनिवार को 58वें राष्ट्रीय लागत सम्मेलन में गोयल ने हजरत निजामुद्दीन और आगरा के बीच चलने वाली उच्च गति वाली गतिमान एक्सप्रेस का उदाहरण दिया। इस ट्रेन को अब ग्वालियर तक चलाने का फैसला किया गया है। फिर इसका विस्तार झांसी तक किया जाएगा, जिससे उसके ठहराव के समय में कटौती होगी।
उन्होंने कहा कि गतिमान एक्सप्रेस की सेवा में विस्तार किए जाने से बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को फायदा भी हुआ और कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं चुकानी पड़ी। लागत लेखाकारों (कॉस्ट एकाउंटेंट) और लागत निर्धारण (कॉस्टिंग) को लेकर गोयल ने कहा कि देश को लागत प्रतिस्पर्धी बनाने में उन्हें अहम भूमिका निभानी है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में भी कॉस्ट एकाउंटेंटों को बड़ी भूमिका निभानी है।