अविश्वास प्रस्ताव से मोदी सरकार को खतरा नहीं-अनंत कुमार

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली -वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार है।
ananth kumar bjp news 170318 17 03 2018शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने कहा, मैं कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों से कहना चाहता हूं कि सरकार को संसद के अंदर और बाहर विश्वास हासिल है। मोदी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आए थे और राजग के पास दो तिहाई बहुमत है। इसलिए भाजपा अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार है।
कुमार ने कहा कि मोदी सरकार आंध्र प्रदेश के लिए अतिरिक्त 24,000 करोड़ रुपये का अनुदान जारी कर चुकी है। इसके बावजूद टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला कुछ मुद्दों को ध्यान में रखकर किया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से आंध्र प्रदेश को फंड दिया गया, उस तरह से अब तक देश के किसी राज्य को जारी नहीं किया गया था।