प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि प्रतिनिधि-मण्डल के सदस्यों ने इंदौर के रिजनल पार्क (पिपलियापाला) स्थित 20 किलोवाट ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टॉप सिस्टम का दौरा किया। सदस्यों द्वारा सिंचाई प्रणाली के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थापित 5 एच.पी.ए.सी. सोलर पम्प का तथा अरनिया ब्लॉक सोनकच्छ जिला देवास में श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत के खेत में स्थापित 5 एच.पी. डी.सी. सोलर पम्प की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पम्प प्रणाली की कार्य-क्षमता और रखरखाव के मापदण्डों में गहरी दिलचस्पी दिखाई जो मोबाईल एप के माध्यम से नियंत्रणीय है। सदस्यों ने पीथमपुर में मेसर्स शक्ति पम्प (ई) लिमिटेड तथा इच्छावर में स्थित 50 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट साईट का भी भ्रमण किया।

Post a Comment