जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने बुरहानपुर में सांसद श्री चौहान के पारिवारिक समारोह में हिस्सा लिया
भोपाल : 15 मार्च, 2018
जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज बुरहानपुर में सांसद और प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह जी चौहान के पारिवारिक समारोह में उपस्थित होकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री चौहान के बेटे के विवाह के अवसर पर बुरहानपुर पधारे मंत्रिगण ने नवदम्पति को आशीर्वाद दिया।
सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी के निवास पर जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र, गृह मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, सामान्य प्रशासन मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री श्री संजय पाठक, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह जी दृष्टव्य हैं।

Post a Comment