कश्मीर में बुरहान-सब्जार के बाद लश्कर का आतंकी मट्टू ढेर, एक जवान शहीद

मंथन न्यूज़ श्रीनगर.   साउथ कश्मीर के बिजबेहरा में सिक्युरिटी फोर्सेस और लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। तीनों आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। फोर्सेस ने जुनैद मट्टू समेत दो आतंकियों को मार गिराया। मट्टू, लश्कर का कमांडर था। इस बीच, नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान के सीजफायर वॉयलेशन में आर्मी का एक जवान बख्तावर सिंह शहीद हो गया। वहीं, गुरुवार को आतंकियों के दो अलग-अलग हमले में पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए थे। लोगों ने किया पथराव...

 

- सिक्युरिटी फोर्सेस को शुक्रवार सुबह 8 बजे अरवानी गांव के मलिक मोहल्ले के एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। फोर्सेस ने घेरा डालकर इंतजार किया। पहला फायर सुबह 10 बजे हुआ।

- अफसरों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान लोगों ने फोर्सेस पर पथराव भी किया। इसके चलते पैलेट चलानी पड़ीं, जिसमें 22 साल के लड़के की मौत हो गई और 5 सिविलियंस जख्मी हो गए।

- बता दें कि 2016 में मट्टू ने अनंतनाग में दो पुलिसवालों को गोलीमारी थी।

 

क्या बोले आईजी?

- कुलगाम के आईजी मुनीर खान ने बताया, "नॉर्थ की तुलना में साउथ कश्मीर में आतंकियों के होने की संभावना ज्यादा होती है। कुलगाम के ऑपरेशन में हमने आतंकियों की गोलीबारी का मजबूती से जवाब दिया।"
- "आतंकी डराने-धमकाने के लिए वीडियोज का सहारा ले रहे थे। लेकिन हमारे जवान उनसे निपटने में कैपेबल हैं।"

 

मई में मारा गया था हिजबुल का आतंकी सब्जार भट
- 27 मई को जम्मू-कश्मीर में सिक्युरिटी फोर्सेस ने 2 एनकाउंटर ऑपरेशन्स को अंजाम दिया था। एक ऑपरेशन रामपुर सेक्टर तो दूसरा त्राल में चलाया गया। 24 घंटे में आर्मी ने 10 आतंकी मारे थे। 
- त्राल के एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट भी मारा गया था। आतंकियों के मारे जाने के बाद घाटी में कई जगह लोगों ने आर्मी पर पथराव किया।
- पिछले साल 8 जुलाई को फोर्सेस ने हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को मार गिराया था। बुरहान और सब्जार दोस्त थे।

 

आतंकी हमले में दो पुलिस जवान शहीद
- गुरुवार को घाटी के हैदरपुरा इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया। इसमें दो जवान शहीद हो गया।
- एक अफसर के मुताबिक, आतंकियों ने गुरुवार रात पैट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। इसमें दो पुलिस जवान घायल हो गए। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।
- इससे पहले गुरुवार को ही कुलगाम में ही आतंकी हमले में एक और जवान शहीद हो गया था। 

- जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसके वैद ने कहा, "ये इंसानियत, कश्मीरियत का खून है जो पड़ोसी देश अपने फायदे के लिए यहां के लोगों का इस्तेमाल कर रहा है।"